पटना में जहां एक ओर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम के चलते लाखों की भीड़ एकत्रित हुई है। दूसरी ओर कई लोग इसका विरोध करने में जुटे हैं। पोस्टरों को फाड़कर उनका विरोध हो रहा है। इसी क्रम में बीती देर रात बदमाशों ने अब पटना के डाकबंगला पर लगाई गई पोस्टल पर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर पर उनके चेहरे पर कालिख पोतकर चोर 420 लिख दिया गया है।धीरेंद्र शास्त्री बीते दिन मंगलवार से पटना में हैं। जहां पटना के महावीर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे और उनके सुरक्षाकर्मियों ने धीरेन्द्र शास्त्री को सुरक्षा देने के लिए सुरक्षा घेरा बनाया। जिसमें कर्मियों का कंधा आचार्य किशोर कुणाल से जा लगा। आचार्य किशोर कुणाल को भी सुरक्षाकर्मियों ने बाबा के नजदीक आने नहीं दिया गया। महावीर मंदिर के कई लोग भी इस बात से नाराज हैं। प्रशासन के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है। 17 मई को कार्यक्रम का समापन नौबतपुर के तरेत गांव से होगा।
बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के चेहरे पर पोती कालिक, 420- चोर लिखा

