सिडनी : आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों के बीच यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है । न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल में अप्रत्याशित परिणाम देनेवाले पाकिस्तान से भिड़ना है, जिसका इतिहास शानदार रहा है। पाकिस्तान की टीम विश्व कप के किसी भी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से नहीं हारी है। हालांकि पाकिस्तान का सेमीफाइनल तक का सफर उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन न्यूजीलैंड ने ग्रुप 1 में शीर्ष पर रहकर अंतिम चार में जगह बनाई है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 59 रन बनाए हैं। शाहिन और नवाज 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. वहीं केन विलियमसन 23 रन और डेरिल मिशेल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर मो. नवाज ने न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। नवाज ने ग्लेन फिलिप्स को 6 रन के स्कोर पर आउट किया।
T-20 World Cup: न्यूज़ीलैंड के तीन विकेट गिरे,जानिए अपडेट

