मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का दर्शन कर उनकी आरती उतारी। आरती के बाद दानपात्र में रुपए डाले। इसके बाद श्री कृष्ण बलराम मंदिर का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री यहां सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार के बाद सीधे मथुरा पहुंचे थे। मथुरा में उन्हें शाम को जवाहर बाग में होने वाले महारास कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन बरसात होने के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री वेटरनरी कॉलेज में स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए रुके। सुबह होते ही वह सबसे पहले श्री कृष्ण जन्म स्थान पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने श्रीकृष्ण के दर्शन कर उनकी आरती उतारी।
श्री कृष्ण बलराम मंदिर का उद्घाटन करने के बाद सीएम योगी चौमुंहा आझई गांव में शुरू किए गए भक्तिवेदांत गुरुकुल एंड इंटरनेशनल स्कूल में डेयरी का उद्घाटन करने पहुंचे। जहां पर सीएम योगी ने गुरुकुल के बच्चों के साथ समय बिताया और बच्चों को संबोधित भी किया।
सीएम योगी पहुंचे मथुरा,कृष्ण जन्मभूमि के किये दर्शन

