आखिर सीएम धामी हुए किसके फैन,लोगों ने कहा उत्तराखंड का “मैसी”

मुनस्यारी: मुनस्यारी के हेमराज जौहरी ने सीएम धामी को अपना फैन बना लिया,दरअसल, हेमराज ने मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ और हेमराज छा गए,लोग उसे उत्तराखंड का मैसी का नाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा के फैन हो गए।

इसके अलावा हेमराज वर्तमान में दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में हेमराज के पिता दुर्गाराम सिलाई का काम करते हैं.

67 वें जोहार खेलोत्सव में पांच जून को मुनस्यारी ब्वायज और बर्निया गांव के बीच खेला जा रहा था। हेमराज ने एक बाद एक करके पांच गोल किए, लेकिन उन्होंने चौथा गोल जो किया उसने उन्हें इंटरनेट की दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया है। सीएम से गुजारिश की है कि भविष्य में गांधीनगर में एक खेल मैदान दें ताकि गरीब परिवार के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने के साथ ही प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *