देहरादून : छात्र संघ चुनाव: पेट्रोल लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर कुछ छात्र यहां दो मोबाइल टावर पर चढ़ गए। पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर टावर पर चढ़े छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। इस हरकत से पुलिस प्रशासन में भारी अफरातफरी मची हुई है।
आज बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों के पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश पुलिस अधिकारियों की ओर से की गई, लेकिन छात्र नहीं माने। छात्र अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस प्रशासन और कालेज प्रबंधन के बीच बातचीत हो रही है।

