कंझावला कांड में नया मोड़,जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली : दिल्ली के सनसनीखेज कंझावला कांड पर आज दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। कार से लड़की की टक्कर और फिर करीब 12 किमी तक घसीटे जाने के मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुरी की घटना में नया तथ्य हमारे सामने आया है। जिस समय घटना हुई, मृतक महिला के साथ एक और लड़की थी। उसे कोई चोट नहीं आई और वह घटना के बाद वहां से उठकर चली गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इस मामले में अब हमारे पास घटना की चश्मदीद है और वह पुलिस के साथ सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने में यह महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जल्द ही हमारी जांच पूरी हो जाएगी । और अपराधी हमारी गिरफ़्त मे होंगे।
वहीं पीड़िता के घरवालों ने रेप का आरोप लगाया है।पीड़िता की मौसी ने सवाल उठाया कि ठंड के समय शरीर पर 4-5 कपड़े थे लेकिन उसकी लाश पर एक भी कपड़े नहीं थे। हालांकि पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है। कुछ घंटे पहले मामले में उस समय नया ट्विस्ट आ गया जब दिल्ली पुलिस को पता चला कि उस रात स्कूटी पर एक नहीं, दो लड़कियां थीं। पुलिस ने पीछे बैठी लड़की को ढूंढ निकाला और उसने बताया है कि यह हादसा था। उसे मामूली चोट आई थी। वह डर के कारण वहां से भाग गई थी