चीन/नई दिल्ली : चीन की सरकारी कंपनी सीआरआरसी कॉर्पोरेशन लि० ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च की है। यह एशिया की पहली और दुनिया की दूसरी हाइड्रोजन ट्रेन है। चीन से पहले जर्मनी ने अगस्त 2022 में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत कर दी थी। चीन की हाइड्रोजन ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। और एक बार गैस भराने पर 600 किमी तक चल सकती है। पिछले साल अगस्त में शुरू हुई जर्मनी की ट्रेन 140 किमी की रफ्तार से चल सकती है लेकिन सितंबर में इसने 1175 किमी की रेकॉर्ड माइलेज दिया था ।
हाइड्रोजन ट्रेनों की शुरुआत सबसे पहले अगस्त 2022 में जर्मनी में हुई थी। इन ट्रेनों को फ्रांस की कंपनी Alstom ने तैयार किया है। इनमें हाइड्रोजन फ्यूल सेल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इन ट्रेनों में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता है और इंजन किसी तरह की आवाज नहीं करता। जर्मनी की हाइड्रोजन ट्रेन की माइलेज 1,000 किमी है लेकिन सितंबर में यह 1175 किमी तक पहुंच गई थी।।भारत में भी हाइड्रोजन ट्रेन पर तेजी से काम हो रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि भारत की पहले हाइड्रोजन ट्रेन इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी जो दुनिया की स्वच्छ ट्रेन होगी।
चीन ने बनाई हाइड्रोजन ट्रेन,जल्द भारत में दौड़ेगी

