नई दिल्ली : मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है और इस दिन मंदिरो में भक्तों का तांता लगा होता है। बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए कोई मंत्र जाप करता है तो कोई चालीसा या हनुमानाष्टक का पाठ करता नजर आता है। आज हम आपको बताएंगे कि भगवान हनुमान जी को कौन सी 5 चीजें अर्पित करने से जीवन के हर क्षेत्र में आपको होगा लाभ ।
“दीनदयाल विरद सम्भारी, हरहु नाथ मम संकट भारी“
इन चीज़ो से प्रसन्न होते है बजरंगबली
सिन्दूर
– हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सिन्दूर अर्पित किया जाता है।
– मंगलवार को हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करने से ग्रह दोष दूर होते हैं।
– दुर्घटनाओं से रक्षा होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
– महिलाओं को हनुमान जी को सिन्दूर नहीं अर्पित करना चाहिए , उनके लिए लाल फूल चढ़ाना अच्छा माना जाता है ।
चमेली का तेल
– हनुमान जी को चमेली का तेल चढाने की भी परंपरा है।
– परन्तु भूलकर भी बिना सिन्दूर के चमेली का तेल न चढ़ाएं।
– चमेली के तेल के अन्दर विशेष प्रकार की सुगंध पायी जाती है , और यह औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है।
– हनुमान जी के समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाने से शत्रु बाधा शांत होती है।
ध्वज
– हनुमान जी के मंदिर में लाल ध्वज चढ़ाना भी विशेष लाभकारी होता है।
– यह तिकोना होना चाहिए , तथा इस पर “राम” लिखा होना चाहिए।
– मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में ध्वज चढाने से शीघ्र संपत्ति का लाभ होता है,और संपत्ति सम्बन्धी समस्याएं दूर होती हैं।
तुलसीदल
– हनुमान जी तुलसी दल से ही तृप्त होते हैं , और किसी भी चीज से नहीं।
– हनुमान जी को तुलसी दल की माला हर मंगलवार को अर्पित करने से हमेशा समृद्धि बनी रहती है।
– हनुमान जी को अर्पित किये हुये तुलसी दल का सेवन करने से हमेशा स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है।
लड्डू
– हनुमान जी को आम तौर पर सबसे ज्यादा लड्डू का भोग लगाया जाता है।
– बेसन और बूंदी , दोनों तरह के लड्डू हनुमान जी को अर्पित किये जाते हैं।
– बूंदी का लड्डू अर्पित करने से समस्त ग्रह नियंत्रित होते हैं ,
राम नाम
– हनुमान जी को सबसे अधिक अगर कुछ प्रिय है , तो वह है राम नाम।
– हनुमान जी स्वयं की प्रार्थना से उतने प्रसन्न नहीं होते , जितने कि “श्रीराम” की प्रार्थना से।

