नेपाल के नए राष्ट्रपति चुने गए,नेमबांग को हरा

राम चंद्र पौडेल नेपाल के राष्ट्रपति पद  के लिए चुने गए हैं। पौडेल ने सुभाष चंद्र नेमबांग हराया है। नेपाल चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि पौडेल ने 33,802 चुनावी वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेमबांग ने 15,518 चुनावी वोट पाए। 

राम चंद्र पौडेल  को नेपाली कांग्रेस और सीपीएन के साथ साथ आठ दलों के गठबंधन के 214 सांसदों और 352 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों के वोट दिए गए हैं। नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया कि मेरे मित्र राम चंद्र पौडेल को राष्ट्रपति चुने जाने की उनको हार्दिक शुभकामना। चुनाव आयोग के प्रवक्ता शालिग्राम ने कहा कि 518 प्रांतीय विधानसभा सदस्यों और संघीय संसद के 313 सदस्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया गया। इससे पहले नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए आज गुरुवार को वोट पड़े। चुनाव आयोग ने बुधवार को चुनाव की सारी तैयारियों और नतीजों के बारे में जानकारी दी थी। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान संसद के ल्होत्से हॉल में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *