मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में होली और शबे बरात पर्व के बीच भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलपुरी बमनिया में बेकाबू कार से मस्ती कर रहे लोगों की तब जमकर लड़ाई शुरू हो गई जम कार ने होली खेल रहे लोगों पर टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद गुस्साए लोगों ने कार को तोड़ दिया और कार में सवार युवक की जमकर पिटाई की,जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए और बात और बढ़ती चली गई,जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर आकर स्थिति को काबू किया और घायलों को उपचार के लिए भेजा । तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है। मौके का जायजा लेने के लिए डीएम व एसएसपी ने गांव का भ्रमण करके शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों की माने तो, गांव निवासी नाम सलमान अपनी कार से पास के गांव तुमडिया जा रहा था, वाल्मीकि समाज के लोग होली खेल रहे थे,जहां सलमान की कार से होली खेल रहा युवक टकरा गया और लोगों ने कार को घेर लिया तब सलमान ने कार भगाई को चार और लोग उसकी चपेट में आ गए। जिसके बाद मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और कार में सवार सलमान की पिटाई करने के साथ कार क्षतिग्रस्त कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि तू-तड़ाक के बाद गाली-गलौच और फिर पत्थरबाजी हुई और पुलिसि को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भगतपुर के साथ एसओ भोजपुर व सीओ ठाकुरद्वारा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।
SSP पहुंचे मौके पर –डीएम शैलेंद्र सिंह तथा एसएसपी हेमराज मीणा ने गांव का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और मिलकर घटना को लेकर निवासियों से पूछताछ की है। अफसरों ने कहा है कि गांव में शांति बनाए रखें, अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने पुलिस को अशांति फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम व एसएसपी ने अफवाह पर ध्यान नहीं देने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हैे। गंभीर लोगों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है। एसपी ग्रामीण डॉ. संदीप मीणा ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे रास्ते में डीजे पर नृत्य कर रहे थे। पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

