कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर,अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने किया बड़ा खुलासा

वॉशिंगटन : दुनिया भर में कोरोना का प्रकोप इस तरह छाया था कि सभी दहशत में रहे और कई देशों ने वैक्सीन के बाद इसपर जीत पाई लेकिन आज भी कोरोना का एक भी मामला स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता को और बढ़ा देता हैं। दुनियाभर की जांच एजेंसियों ने कोरोना की उत्पत्ति को लेकर चीन को जिम्मेदार को सही माना है।और दावे के साथ कहा है कि चीन में ही ये वायरस तैयार हुआ था। 

जबकि चीन इन आरोपों को लगातार मना कर रहा है । उसका कहना है कि यह वायरस उसकी लैब में नहीं बना, बल्कि बाहर से आया। हालांकि, कई जांच एजेंसियों ने ऐसे कई सबूत पेश किए, जिससे पूरा शक चीन की तरफ है। कोविड -19 वायरस संभवत एक चीनी प्रयोगशाला में दुर्घटना की वजह से फैला था और पूर्व में ही FBI ने भी कहा था कि 2021 में चीन में एक प्रयोगशाला रिसाव के कारण कोरोना वायरस महामारी उत्पन्न हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *