अखिलेश यादव के करीबी हुए गिरफ्तार,आगरा से पुलिस ने उठाया

एटा : उत्तर प्रदेश के एटा जिले से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को आज गुरूवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुगेंद्र पिछले एक साल से गैंगस्टर समेत कई मामलों में लिप्त है। उनपर ये मामले चल भी रहे थे।  गिरफ्तारी के बाद उन्हें एटा कोतवाली लाया गया और जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी आगरा से हुई है। अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
जुगेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी हैं और 2017 और 2022 में उन्होंने एटा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव में भी उतरे थे। इससे पहले उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों की मानें तो जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी से पहले उनपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 18 अप्रैल को उन पर तथा उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे करने के कई मुकदमे उनके खिलाफ लिखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *