तेलंगाना को मिला नया सीएम,कैबिनेट में ये MLA भी शामिल

कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी उपस्थित रहे और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अब वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने चुनाव में मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस को हार दी है। आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सीएम बनने के बाद अपनी सरकार के दो बड़े फैसले किए हैं उन्होंने शपथग्रहण के बाद दो फाइलों पर साइन किए जिसमें पहला कांग्रेस के घोषणापत्र में की गई छह चुनावी गारंटियों को निभाने का पत्र शामिल था।दूसरी फाइल दिव्यांग महिलाओं को नौकरियां मुहैया कराने से सम्बन्धित है।  सुरेश कोंडा, पोगुलेती श्रीनिवास रेड्डी को भी रेवंत कैबिनेट में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *