ईटानगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हुए हैं। ईटानगर में अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पीएम मोदी को उपहार देकर उनका स्वागत सत्कार किया। पीएम मोदी ने यहां सेला टनल का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने पूर्वोत्तर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग इकठ्ठे हुए हैं।
आज इस कार्यकर्म में अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, “अरुणाचल की जनता की तरफ से ईटानगर आने के लिए और यहां विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के लिए मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं।”
सेला टनल दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबा टनल बना है। यह डबल लेन वाली यह ऑल वेदर टनल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामिंग और तवांग जिले को जोड़ेगा। एलएसी तक पहुंचने वाली यह एक मात्र रास्ता है।
क्या बोले पीएम –

