ठण्ड की तीसरी लहर होगी शुरू, कोहरे का कहर- बारिश का भी अलर्ट

नई दिल्ली : कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे के अलावा ठंड और प्रदूषण जारी है। जहां दिल्ली समेत पूरा एनसीआर आज मंगलवार सुबह कोहरे की मोटी चादर बनी हुई है।  वहीं जमीन से लेकर आसमान तक कोहरे की वजह से रफ्तार थम गई। ट्रेनों से लेकर गाड़ियों और उड़ानों पर इसका असर दिख रहा है। यात्री खराब मौसम की वजह से परेशान हैं। नोएडा और गाजियाबाद में भी कोहरा छाया हुआ है। बीते दिन सोमवार को दक्षिण-पूर्व दिशाओं से चली हवा व दिन में खिली धूप से पारा बढ़ गया। एक डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बारिश के आसार –

दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद दिन के तापमान में मामूली गिरावट होगी। साथ ही मौसम साफ रहेगा। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, दिल्ली का जाफरपुर व मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *