पश्चिम बंगाल में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने लगातार मौसम खराब की वजह से चेतावनी दी है। जहां बताया जा रहा है कि बंगाल के दक्षिणी पूर्व में लो प्रेशर एरिया हो गया है। ‘मोका’ नाम का चक्रवात तेजी से आगे की तरफ आ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में पड़ेगा, जहां पर पहले से इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
मोका चक्रवात के शक्तिशाली होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि इसका असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। इस दौरान भारी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस चक्रवात का नाम मोका कैसे पड़ा और यह कितना खतरनाक हो सकता है।
‘मोका’ नाम क्यों ? इस शक्तिशाली तूफान को ‘मोका’ नाम मिडिल ईस्ट एशिया के एक देश यमन की तरफ से नाम दिया गया ,ओडिशा के 18 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

