300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहा नेटफ्लिक्स

काफी समय से नेटफ्लिक्स अपने कर्मचारियों की छंटनी के लिए चर्चा की है और अब यह वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने जा रही है। मीडिया की मानें तो,छंटनी के दूसरे दौर में कंपनी ने लगभग 300 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। इसके अलावा जानकारी ये भी आ रही है कि कंपनी के लगभग हर डिपार्टमेंट में कर्मियों को हटाया जाएगा।कंपनी के जिन कर्मचारियों को इस छंटनी में अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है उनमें ज्यादातर अमेरिका  के शामिल हैं।वीडियो स्ट्रीमिंग बाजार की दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स जिसमें तकरीबन 11000 स्थायी कर्मचारी हैं, ने अभी कुछ हफ्ते पहले ही मई महीने में अपने यहां छंटनी के पहले दौर में लगभग इतने की कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मई में कंपनी ने अपने 150 कर्मचारियों और अनुबंध पर काम कर रहे दर्जनों कर्मियों और पार्ट टाइम वर्कर्स की छुट्टी  की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *