अभिनेत्री नयनतारा ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन,जल्द होगी शादी

हर किसी का दिल जीत लेने वाली अदाकारा  दक्षिण भारतीय नयनतारा ने अपना आज 37वां जन्मदिन मनाया। आज ही के दिन 18 नंवबर 1984 को बंग्लुरु में जन्मीं नयनतारा ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। आज सिनेमा में वह किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं हैं बल्कि उन्हें करोड़ दिल जानतें हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। नयनतारा ने अपना यह जन्मदिन अपने मंगेतर और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ खुश नुमा अंदाज़ में सेलेब्रेट किया है। 

सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दोनों के बीच बेशुमार प्यार दिखाई दे रहा है। नयनतारा ने पीले रंग का टॉप और नीली जींस पहनी हुई है और वह अपना जन्मदिन का केक काटती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में विग्नेश उन्हें गले लगाते और प्यार जताते नजर आ रहे हैं। विग्नेश ने काले रंग का शर्ट पहनें हुए हैं। आने वाले समय में उनकी एक फिल्म काथुवाकुल रेंदु काधल का नया पोस्टर भी साँझा हुआ है। जिसपर विग्नेश ने लिखा- जन्मदिन मुबारक को कनमनी, थांगमेय और मेरी एल्लामेय्य। भगवान तुम्हें उतना ही प्यारा और खूबसूरत बनाए रहे जितनी तुम हो। ये दोनों ही शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से शादी अभी हो नहीं पाई थी जो अब जल्द ही होने की खबरे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *