बॉलीवुड अभिनेता और लाखों फैन्स के चहेते जॉन अब्राहम उनके शानदार और विशेष अभिनय के लिए पसंदीदा हैं। कॉमेडी से लेकर देशभक्ति की फिल्मों तक से जॉन ने अपने दर्शकों को खूब लुभाया है। हालांकि पिछले कुछ समय से अभिनेता बड़े पर्दे पर नए प्रोजरक्ट्स से नज़र नहीं आ रहे हैं,लेकिन इसके बावजूद उनके प्रशंसकों के प्यार में उनके लिए कोई कमी नहीं आई है। फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके जॉन को उनकी फिटनेस के लिए भी काफी सरहाना मिलती है। जॉन से जब भी कोई बातचीत करता है तो वो उनके साथ बड़े ही प्यार और सम्मान से बात करते हैं।
एक समय ऐसा भी था जब अक्सर सेल्फी लेने आए प्रशंसकों से जॉन अक्सर बदसलूकी करते हुए नजर आए। मामला असल में ये था कि जॉन अब्राहम का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जॉन अपने एक प्रशंसक के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोग सोशल मीडिया पर जॉन के इस व्यवहार को लेकर नाराजगी भी दिखाई जा रही है। वीडियो में जॉन के पास एक फैन खुश होकर सेल्फी लेने जब उनके पास आया तो जॉन अपने उस फैन को धक्का मारकर गिरा देते हैं। उस फैन को धक्का इतनी तेज लगा जिसकी वजह से वो सीधा जमीन पर गिर पड़ा,लेकिन उसे उठाते नहीं है। जॉन का फैन के प्रति ये बर्ताव निश्चित रूप से लोगों को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई।
इस विरोध पर एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘इनको इतना भाव मत दो, असली हीरोज आर्मी वाले हैं हमारे किसान हैं, उनके साथ सेल्फी लो’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो के बाद जॉन ने अपने फैंस को खो दिया, मुझे लगा था वो बॉलीवुड में सबसे अच्छे कलाकारों में शामिल हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं उन्हें तब तक पसंद करता था, जब तक मैंने उनका ये बुरा बर्ताव नहीं देखा था’।

