इंडियन आइडल के मंच फिर जज बनकर लौटेंगी नेहा कक्कर

सभी गायकी पसंद दीवानों के लिए अच्छी खबर है कि सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल जिसे दर्शक काफी पसंद करते है। कर रहे हैं। इंडियन आइडल 13 शो के कंटेस्टेंट अपने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से दर्शकों का पिछले काफी महीनों से मनोरंजन कर रहे हैं और अब कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के अलावा जज भी लोगों को खूब हंसाते हैं। इस बार भी जजेस की मस्ती का मजा सब लेते रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों को नेहा कक्कड़ की कमी शो में खल रही है। इसी बीच खबरे ये भी आईं है कि ऐसे में अब जल्द नेहा कक्कर फिर से अपनी जज की कुर्सी पर वापसी करेंगी। 

अगले हफ्ते होगी वापसी=
नेहा कक्कड़ शो की शुरुआत से ही इंडियन आइडल 13 में बतौर जज थीं। शो में हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। नेहा नए साल के मौके पर शो की सक्सेस पार्टी में नजर आई थीं, लेकिन इसके बाद वह किसी भी एपिसोड में नहीं दिखीं। ऐसे में लोगों को नेहा की कमी खल रही थी। 
खबर ये भी है कि सीजन 12 में भी नेहा ने काम के चलते शो को बीच में ही छोड़ दिया था,जिसके बाद उनकी बहन सोनू कक्कड़ ने जज की कुर्सी पर बैठी थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *