गौरतलब है कि अभिनेता सोनू सूद की परेशानियां कुछ दिन से बढ़ती दिखाई दे रही है। क्यूंकि हालिया उनके ऑफिस पर आयकर विभाग छापे लगातार मार रहा है। सोनू सूद के घर और उनसे जुड़े परिसरों में आयकर विभाग का सर्वे जारी है। अब अपने एक बयान में सीबीडीटी ने ये बात भी कही है कि अभिनेता और उनके सहयोगियों के परिसरों की तलाशी के दौरान 20 करोड़ रुपये की कर चोरी से जुड़े कई सबूत हाथ लगे हैं।
लगातार हो रही इस जांच में अब आयकर विभाग ने इस बात का दावा किया है कि अभिनेता ने फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्षित ऋण के रूप में बेहिसाब पैसा जमा किया है,इतना ही नहीं बल्कि विभिन्न परिसरों के विकास में लगे लखनऊ स्थित औद्योगिक समूह में रेड की और जब्ती अभियान चलाया है. सीबीडीटी की मानें, अभिनेता के मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम समेत कुल 28 परिसरों पर छापेमारी मारी गई है। आपको बतादें की राजधानी लखनऊ का सर्वे अनिल सिंह से सम्बंधित है। अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में सहयोगी हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।
इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट का दावा,सोनू सूद ने की 20 करोड़ की चोरी

