बजट सत्र के दूसरे दिन दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि

लखनऊ: आज मंगलवार को यूपी विधानमंडल के बजट सत्र का दूसरा दिन है। आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के कमर कस चुके हैं। 

विधानमंडल के सभी सदस्यों को सदन में सारगर्भित चर्चा कर समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग देना चाहिए। सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को सदन के पटल पर रखने और प्रदेश सरकार का ध्यान उन मुद्दों की ओर आकर्षित करने का अवसर मिलेगा। सोमवार को सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई और और कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास और रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह सफल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *