विपक्षी दलों की एकता के लिए बेंगलुरु में जारी बैठक में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक होनी है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि हमारे 38 सहयोगियों ने आज मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की बात कही है। बेंगलुरु में सोमवार को शुरू हुई दो दिवसीय विपक्षी दलों की बैठक में 26 राजनीतिक दलों के आने की खबर है। ऐसे में एनडीए की बैठक को सत्ता पक्ष के शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है। लोकसभा चुनाव नजदीक है। पीएम मोदी पिछले नौ साल से विकास कार्यों को आगे ले जाने की तैयारी में हैं। पूरे देश में हवा एनडीए के साथ है।सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने एनडीए की बैठक के लिए कहा है कि देश की राजनीति में अब लड़ाई नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। लखनऊ में ही देखें तो विपक्ष कहां जीतेगा? भाजपा का पूरे देश में जनाधार है।
एनडीए का शक्ति-प्रदर्शन आज, 38 दल होंगे शामिल

