सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली,चिंतन शिविर में होंगे शामिल 

प्रदेश सीएम धामी हरियाणा राज्य के सूरजकुंड में आज बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। सीएम धामी नई दिल्ली पहुंचे हैं। चिंतन शिविर का उद्देश्य विजन 2047 की कार्ययोजना बनाना है। चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए सभी राज्यों के गृह मंत्रियों, संघ शासित राज्यों के उप राज्यपाल और प्रशासकों को आमंत्रित किया गया है। उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोनों दिन चिंतन शिविर में मौजूद रहेंगे। राज्यों के गृह सचिवों, पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय सशस्त्र बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के महानिदेशक भी चिंतन शिविर में भागीदारी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चिंतन शिविर की अध्यक्षता करने वाले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चिंतन शिविर को संबोधित देंगे ।शिविर के पहले दिन होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, आग से सुरक्षा, शत्रु संपत्ति, दूसरे दिन साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी, महिला सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *