सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 19700

पिछले हफ्ते की रिकॉर्ड तेजी के बाद इस हफ्ते भी बाजार तेज है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी बुल्स के पावर के आगे बीयर्स हथियार डाल रहे हैं। सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नए ऑल टाइम हाई पर है। आज सोमवार को सेंसेक्स में 550 से अधिक अंकों की बढ़त दिखी और यह 66,611.36 अंकों के लेवल के पार पहुंचा हैं। निफ्टी पहली बार 19700 के लेवल के पार पहुंच गया। बाजार में आईटी, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर में बढ़िया खरीदारी दिख रही है। मीडिया पैक के शेयर दो प्रतिशत तक ऊपर हुए हैं। सोमवार को सेंसेक्स 529.03 अंकों की उछाल के साथ 66,589.93 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 155.15 (0.79%) अंकों की तेजी के साथ 19,719.65 अंकों के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *