प्रधानमंत्री मोदी के सपा पर तीखे स्वर,बोले- मौका मिल गया तो आपको मिलने वाली हर मदद हो जाएगी बंद

सरकार की योजनाओं पर रोक लगाती थी पिछली सरकार : मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 5 साल पहले तक ये माफियावादी केंद्र की योजनाओं का लाभ यूपी के गरीब, दलित, पिछड़े तक नहीं पहुंचने देते थे। केंद्र की योजनाओं में उनकी मनमानी नहीं चलती थी, भ्रष्टाचार नहीं चलता था इसलिए ये उन योजनाओं में ब्रेक लगाकर रखते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अगर इन्हें मौका मिल गया तो किसानों के परिवारों को मिल रही हजारों करोड़ की मदद ये नकली समाजवादी बंद करवा देंगे।

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पार्टी पर जमकर निशाना साधा। जनता से कहा कि आपको जो मुफ्त राशन मिल रहा है ये नकली समाजवादी आपको भूख में ही छोड़ देंगें। दलितों के, पिछड़ों के बच्चों को जो स्कॉलरशिप दी जा रही है उसे भी ये पार्टी खा जाएगी। चीनी मिलों की तरह ये ताला ही लगाने वाले हैं। मिड्ल क्लास की जेब खाली कर देंगें। और रियल स्टेट माफिया को सब पैसा दे देंगें। कागजी नकली समाजवादी और पूरी तरह परिवारवादी पूरी तरह ऐसा करने को तैयार हैं।


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सपा के लिए ये भी कहा कि “ये सिद्ध हो चुका है कि समजावादी सिर्फ परिवारवादी  पहले भी थे आगे भी हैं। गाजियाबाद को दिल्ली का गेट-वे माना जाता है,  उसकी कनेक्टिविटी पांच साल पहले क्या थी ये आप सभी जानते हैं। इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी अब बेहतर हो गई है।  अलीगढ़ में जो डिफेंस कॉरिडोर का कार्य किया जा रहा है,इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगें। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट अभियान से अलीगढ़ के ताला उद्योग जैसे उद्योगों को मदद मिल रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद में पहुंचकर घर-घर चुनाव प्रचार किया। जहां उन्होंने कहा कि हमने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 2 सालों में जमीन पर सिर्फ कांग्रेस ही दिखी है, कांग्रेस ने हर तरह का मुद्दा उठाया है। विस चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जनता के सामने आरोप प्रत्यारोप करने में लगीं हैं, ताकि जनता के समक्ष छवि धूमिल करके अपनी जीत पर फोकस करना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *