इस्तीफे के बाद शरद पवार ने ली बैठक,एनसीपी नेता हुए इकठ्ठे 

मुंबई :महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मची है। धुरंधर नेता शरद पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आज अजित पवार के घर एनसीपी नेताओं की बैठक हुई है। इस बैठक में एनसीपी के वरिष्ठ नेता उपस्थित है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इस बात को लेकर कयास हैं कि शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी की बागडोर कौन संभालेगा।  

चौंकाया सबको –
मंगलवार को शरद पवार ने अचानक एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह सक्रिय राजनीति में रहेंगे। लेकिन शरद पवार का इस्तीफा जिस तरह से अचानक हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया है। शरद पवार ने एक किताब की लॉन्चिंग के मौके पर अपने इस्तीफे का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *