उड़ानें रद्द होने से यात्री दिक्क्त में, कोई सटीक जानकारी नहीं 

गो फर्स्ट एयरलाइन ने फंड की कमी के कारण 3, 4 और 5 मई के लिए अपनी बुकिंग पर रोक लगा दी है। गो फर्स्ट की उड़ान अचानक से रद्द की गयीं थीं इसकी वजह से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गयीं हैं। टिकट बुक कराने वाले यात्रियों ने नाराजगी भी जताई है। लोग इधर-उधर अपने पैसों और अपनी उड़ान के बारे में पता करने के लिए परेशां होते दिख रहे हैं। लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं मिल रही है। यहां तक कि उन्हें विकल्प भी नहीं दिया जा रहा है कि वे किसी अन्य फ्लाइट से यात्रा कर पाए।
लोगों में नाराजगी-
गो फर्स्ट एयरलाइंस में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों  ने काफी गुस्सा किया है।  उन्होंने कहा कि उन्हें अहमदाबाद जाना था, जिसके लिए सुबह 3 बजे मेरठ से निकले थे। फ्लाइट रद्द हो गई है। फ्लाइट सुबह 6:10 पर थी। कोई कुछ बताने को भी तैयार नहीं है। 
गो फर्स्ट एयरलाइन ने अगले तीन दिनों के लिए अपनी बुकिंग बंद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *