लद्दाख में राहुल गांधी, आज ही बाइक से सोनमर्ग पहुंचेंगे 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि चीन पर केंद्र सरकार पूरी सच्चाई सामने नहीं ला रही है। लद्दाख एक रणनीतिक जगह है। चीन ने हजारों किलोमीटर जमीन भारत से हड़पी है।  लेकिन दुःख होता है ये जानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की बैठक में कहा था कि चीन ने एक इंच भी जमीन नहीं छीनी। 

प्रधानमंत्री की ये बात झूठी है कि लद्दाख का हर व्यक्ति इस बात को जानता है कि लद्दाख जमीन की चीन ने ली है। प्रधानमंत्री सच नहीं बता रहे है। लद्दाख दौरे के अंतिम दिन कारगिल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये बातें कहीं। राहुल गांधी ने लद्दाख वासियों को धन्यवाद किया।लद्दाख में हवाई अड्डा तो बनाया दिया गया, लेकिन हवाई जहाज यहां पर नहीं आते हैं। इन मुद्दों में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज लद्दाख दौरा पूरा करके आज बाइक से कश्मीर की घाटी पहुंचेंगे  आज करीब ढाई बजे राहुल गांधी बाइक से सोनमर्ग पहुंचने वाले हैं। यहां से आगे अन्य वाहन से राहुल गांधी दो दिवसीय निजी यात्रा के लिए श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। वहां सोनिया गांधी भी उनसे मिलने पहुंचेंगीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *