एनसीपी नेता नवाब मालिक ने किया ट्वीट , मेरे घर आ सकते हैं नए मेहमान ‘ ईडी ‘

मुंबई : क्रूज ड्रग्स मामलें के बाद से ही एनसीपी नेता नवाब मलिक सुर्खियों में बने हुए हैं। एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेडे और नवाब मलिक के बीच इस मामलें को लेकर काफी बयानबाज़ी भी हुई है। वैसे इस मामलें में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में माफी मांगी है. उन्होंने कोर्ट से एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे और उनके परिवार के खिलाफ सोशल प्लेटफॉर्म और प्रेस के सामने दिए गए बयानों के लिए माफ़ी भी मांगी है।


और अब फिर से नवाब मलिक अपने बयान से चर्चा में है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘उनके घर नया मेहमान आने वाले हैं , मेरे घर में जल्दी ही सरकारी मेहमान आने वाले हैं’ बता दें कि नवाब मलिक नें आरोप लगाया है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां मुझे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही हैं। और आने वाले एक दो दिनों में उनके घर और ऑफिसों पर ईडी और इन्कम टैक्स की रेड पड़ सकती है। लेकिन नवाब मालिक नें कहा कि हम सभी का इंतज़ार कर रहे हैं और स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही नवाब मालिक ने कहा कि डरने का मतलब है रोज-रोज मरना, इसलिए हमें डरना नहीं, लड़ना है। मालिक ने जानकारी दी कि कई दिनों से उनके घर की रेकी की जा रही है। और उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साज़िश कीजै रही है।