लखनऊ : आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। जहाँ पीएम मोदी ने ‘अमृत महोत्सव’ के तहत केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा ‘न्यू अरबन इंडिया’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का श्रीगणेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाबी का हस्तांतरण किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज लखनऊ में कहा कि यूपी के छह शहरों में मेट्रो योजना का विकास हो रहा है। देश के 100 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन की भी शुरुआत हो चुकी है। एलईडी लाइट से निकायों के करोड़ों रुपये बच रहे है। बिजली बिल भी कम हुआ है। देश भर में 37 करोड़ बल्ब बांटे गए हैं जिससे 31 हजार करोड़ रुपये की बिजली बिल बचत हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही ये भी कहा कि वर्ष 2017 से पहले यूपी में बिजली आती कम थी और जाती ज्यादा रहती थी। नेता जहां चाहते थे वहीं बिजली का संचालन हुआ करता था। बिजली सुविधा नहीं सियासत का टूल थी पर अब प्रदेश में एक साथ हर जगह बिजली आती है। पर अब प्रदेश विकास के रास्ते पर चल रहा है।आज लखनऊ से पीएम मोदी ने भी कहा कि 2014 के बाद हमारी सरकार ने घरों के साइज को लेकर भी स्पष्ट नीति बनाई, हमने ये तय किया कि 22 स्क्वायर मीटर से छोटा कोई घर नहीं बनेगा। हमने घर का पैसा सीधे नलाभार्थियो के खाते में डाले है। पीएम मोदी ने अपने आज के सम्बोधन में यूपी को होमवर्क दिया है कि आने वाली दीवाली पर आवास योजना के तहत घर पाने वाले नौ लाख परिवार अपने घरों में दो-दो दिए जलाएं। वहीं, अयोध्या में भी साढ़े सात लाख दिए जलाएं जाएंगे। मैं सभी से अपील करता हूं कि वो इस प्रयास में सभी बढ़ चढ़ कर आगे आये और हिस्सा लें। वर्ष 2014 के बाद से हमारी सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत शहरों में 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा घरों के निर्माण की मंजूरी दी है।
इसमें से 50 लाख से ज्यादा घर बनाकर, उन्हें गरीबों को सौंपा भी जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले भी इस तरह योजनों का सरकारों ने सोचा लेकिन हमारी सरकार ने करीब तीन करोड़ घरों के कारण करीब तीन करोड़ लोग इन मकानों के कारण लखपति बन गए हैं।पीएम मोदी ने आज के सम्बोधन में उत्तर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं यूपी की जनता का विशेष आभार प्रकट करता हूं कि मुझे देश की जनता की सेवा करने का मौका दिया और मुझे संसद तक पहुंचाया।आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 75 हजार लाभार्थियों को उनके आवास की नई चाबियां सौपी जिसे पाकर भाड़ खुश और उत्साहित नज़र आये लोग। जिस कड़ी में लाभार्थी विमलेश ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं के तहत बिजली व पानी का कनेक्शन मिला है। राशन कार्ड भी अब मिल चूका है। जन धन योजना के तहत बैंक अकाउंट भी खुल चुके हैं। विमलेश ने बताया कि वो माला झोली का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से दीवाली अब हम नए मकान में भी बढ़िया मनाएंगें।

