मुंबई : कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन देश में भी पैर पसारने लगा है। और पिछली दो लहरों तरह इस बार भी महाराष्ट्र हॉट स्पॉट बनता नजर आ रहा है। और अब ख़बर रही है कि महाराष्ट्र में साढ़े तीन साल का बच्चा भी ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गया है। और अब इसी के साथ मुंबई में ओमिक्रॉन से करीब आठ लोग संक्रमित हो गए हैं। और अब महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 18 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 697 नए मामले सामने आए।
महाराष्ट्र में अब तक जितने भी ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं, उनमें से चार औद्योगिक राजधानी मुंबई से हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मुंबई के तीनों मरीज हाल में तंजानिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका-नैरोबी से आए थे. उनकी उम्र 48, 26 और 37 वर्ष है और सभी पुरुष हैं। महाराष्ट्र के साथ ही, देश की राजधानी दिल्ली में भी शनिवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया है। और यह व्यक्ति अभी हाल ही में जिम्बाब्वे से लौटा है। इस मरीज़ दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

