क्या शक्ति सिंह गोहिल होंगे गुजरात में कांग्रेस का सीएम पद का चेहरा ?

सौराष्ट्र : शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस का एक बड़ा नाम है। वो सौराष्ट्र क्षेत्र के लिम्डा राज्य के शाही परिवार के बड़े बेटे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन को बेहतर करने में शक्ति सिंह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि साल 2014 में कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। फिर, साल 2020 में उन्हें दिल्ली के लिए पार्टी मामलों का अंतरिम प्रभारी नियुक्त कर दिया।
आपको बता दें कि कि एक बार शक्ति सिंह गोहिल सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल के लिए संकटमोचक साबित हुए थे। क्योंकि शक्ति सिंह गोहिल ने अहमद पटेल को राज्यसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए ऐसी चाल चली थी कि भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह भी देखते रह गए थे. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि शक्ति सिंह गोहिल कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा हैं।