नई दिल्ली : पिछले 10 महीने से दिल्ली के ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर घेराबंदी किये हुए किसानों पर सुप्रीम कोर्ट अब सख्त हुआ है और अब किसानो ने बॉर्डर के एक हिस्से से बैरिकेड्स हटाने शुरू कर दिए है। और अब हो दिल्ली गाज़ियाबाद आने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा की किसी को भी देश में संवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन कोई भी अनिश्चितकाल के लिए सड़क मार्ग अवरुद्ध नहीं कर सकता है । किसान जिस तरीके से चाहें विरोध कर सकते हैं लेकिन सड़कों को इस तरह बंद नहीं कर सकते। सभी को सड़कों पर जाने का पूरा
बता दें कि किसानों ने फ्लाईओवर और सर्विस रोड, दोनों को बंद किया हुआ है । आज एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सड़क ब्लॉक करने को लेकर सख़्त टिप्पणी की है । उसी के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर हलचल बढ़ती हुई देखी जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार किसान सर्विस रोड को खाली कर देंगे लेकिन फ्लाईओवर को खाली नहीं करेंगे । लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों ने रास्ता नहीं रोक रखा है , पुलिस ने रोक रखा है। हमने कहा हम भी हटा रहे हैं, तुम भी हटा लो।’ उन्होंने कहा कि ‘पूरा रास्ता खोल देंगे।’ इसके बाद किसान अब दिल्ली जाकर संसद का घेराव करेंगे।

