मुंबई : देश आर्थिक आर्थिक राजधानी मुंबई में एनसीबी ने शुक्रवार को अवैध ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने मुंबई स्थित एक गोदाम से 50 किलोग्राम मेफेड्रोन (ड्रग्स) जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 120 कोरड़ रुपये के करीब है। एनसीबी के उप महानिदेशक एसके सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, छापेमारी के दौरान एअर इंडिया के पूर्व पयलट समेत दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
एनसीबी अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि मुंबई के अलावा गुजरात के जामनगर से भी भारी मात्रा में अवैध ड्रग्स जब्त किया गया है। इस दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के बताया कि गुजरात की नौसेना खुफिया विभाग ने ड्रग्स की जानकारी दी थी, जिसके बाद गिरोह पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने यह भी कहा कि मुंबई और जामनगर में जब्त की गई एमडी ड्रग्स के तार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
आइए आपको बता दें कि क्या होता है एमडी ड्रग्स ?
एमडी ड्रग्स को मेफेड्रोन ड्रग्स भी कहा जाता है। यह एक सिंथेटिक पाउडर के रूप में जाना जाता है, जो काफी उत्तेजक होता है। भारत में यह ड्रग्स प्रतिबंधित है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत भारत में इसे प्रतिबंधित किया गया है।
एनसीबी ने 120 करोड़ की कीमत का ड्रग्स किया ज़ब्त,6 गिरफ़्तार

