नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब और हैदराबाद के 30 से ज़्यादा ठिकानों पर नए सिरे से छापेमारी की है। इससे पहले ईडी ने सितंबर माह में छापेमारी कार्रवाई की थी. इस दौरान ईडी ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। हालांकि शराब नीति घोटाला को देकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच सियासत तेज है। बीते दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए थे।
बताते चले कि दिल्ली सरकार इस नीति को वापस ले चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की यह कार्रवाई शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं पर की जा रही है। इससे पहले ईडी ने 103 ठिकानों पर छापेमारी कर्रवाई की थी। बता दें कि दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली शराब नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. वहीं, इस मामले में अब तक 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी किया जा चुका है। ईडी की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा था कि शराब नीति को लेकर अब तक 500 से अधिक छापेमारी की जा चुकी है. लेकिन अधिकारियों को कुछ हाथ नहीं लगा. उन्होंने कहा था कि, 24 घंटे अधिकारियों का सिर्फ समय बर्बाद किया जा रहा है।
शराब घोटाला मामला :ईडी की कार्यवाही पर भड़के केजरीवाल

