कल पुलिस को चकमा देने के बाद आज बॉबी कटारिया ने किया सरेंडर

देहरादून : उत्तराखंड की सड़कों पर खुलेआम शराब पीने के मामलें में फ़रार चल रहे बॉबी कटारिया ने आज सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया , लेकिन उसे यहां से भी ज़मानत मिल गई। बता दें कि दिल्ली कोर्ट में वक़ील के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद भी वह कल कोर्ट में पेश नहीं हुआ और दिनभर पुलिस उसका इंतज़ार करती रही। जिसके बाद दूँ पुलिस आई और धारा 82 और 83 के तहत कुर्की की कार्यवाही में जुट गई।

लेकिन आज कटारिया अपने साथ दिल्ली से 11 वकीलों कोलेकर सीजीएम कोर्ट पहुँच गया ,लेकिन एसीजेएम सेकंड संजय कुमार की कोर्ट ने उसे 25 हज़ार रूपए के बांड पर ज़मानत दे दी , जिसका कैंट पुलिस ने विरोध किया। देहरादून कोर्ट से दूसरी बार बी वारंट मिलने के बाद भी बॉबी कटारिया कोर्ट में पेश नहीं हुआ था।दून पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा बॉबी कटारिया को देहरादून कोर्ट लाने का इंतजार करती रही, लेकिन बॉबी कटारिया ने कल पुलिस को चकमा दे दिया और दिल्ली की कोर्ट से ज़मानत ले ली।