नवजोत सिंह सिद्धू ने वापिस लिया अपना इस्तीफ़ा, संभालेंगे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस में फिलहाल चल रही कलह शांत होती नज़र नहीं आ रही है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। लेकिन सिद्धू ने इस्तीफ़ा वापस लेने से पहले कांग्रेस आलाकमान के सामने कुछ शर्ते रखी हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा वापस ले लिया है , उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस सिपाही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दिन नए एडवोकेट जनरल बनेंगे और नया पैनल आ जाएगा, उस दिन मैं कांग्रेस कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लूंगा।


नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद ही अपना इस्तीफा वापस लेने की जानकारी पत्रकारों को दी और कहा कि वह सोनिया जी और राहुल गांधी के लिए इस्तीफा वापस ले रहे हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफ़ा दे दिया था। बताया जा रहा हैं कि सिद्धू पार्टी से कैबिनेट विस्तार और कुछ बड़े पदों पर नियुक्तियों को लेकर नाराज चल रहे थे। और इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि मैं अपने सिद्धांतों पर कायम रहने के लिए कोई भी बलिदान दूंगा. मैंने उस व्यवस्था को तोड़ दिया जहां दागी मंत्रियों और अधिकारियों को रखा गया था। मैं ऐसी नियुक्तियों का पुरज़ोर विरोध करता हूं
चंडीगढ़