भवानीपुर में प्रचार कर रहे दिलीप घोष पर हमला, सुरक्षाकर्मी ने तानी बन्दूक

कोलकाता :पश्चिम बंगाल की बेहद ख़ास और केंद्रित सीट भवानीपुर के लिए दाव पेंच चालू हैं। चुनावी प्रचार करने के लिए नेताओं का आना जाना लगा है आज चुनावी प्रचार का अंतिम दिन है। भवानीपुर सीट पर टीएमसी से सीएम ममता बनर्जी उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा गया है। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा की कांटे की टक्कर है। दोनों दलों के स्टार प्रचारक जनता को मोहनें में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को भवानीपुर समेत तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। लेकिन आज आई ताज़ा खबर में आया है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्टार प्रचारक दिलीप घोष पर हमला हुआ है। जिस का ज़िम्मेद्दार भाजपा तृणमूल कांग्रेस (टीएमएसी) कार्यकर्ताओं को मान रही है। भाजपा ने सीधा आरोपी टीएमसी कार्यकर्ताओं को बताया है। 

गौरतलब है कि आज चुनावी प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए हैं। टीएमएसी के कार्यकर्ताओं पर दिलीप घोष के साथ धक्कामुक्की करने की बात सामने आई है। रैली में दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मियों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बंदूक तान देने की भी सूचना मिली है। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को मौके पर शांत कराया गया है। इस घटना पर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने टीएमसी को ही इस हमले का आरोपी कहा है। अमित मालवीय ने कहा है कि भाजपा को भवानीपुर सीट पर प्रचार करने में टीएमसी बाधा डालना चाहती है। वहीं, कुणाल घोष ने कहा कि लॉकेट चटर्जी ने भाजपा का अनुरोध ठुकरा दिया है। भाजपा नेता खामखा टीएमसी पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से 80 से ज्यादा नेता प्रचार करने के लिए मैदान में हैं। 

भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी भवानीपुर सीट के लिए प्रचार करने निकले जिन्होंने  प्रचार के दौरान इस घटना पर कहा, ‘ ममता बनर्जी चाहे जितनी हिंसा करवा लें, लेकिन उपचुनाव में भाजपा की जीत पक्की है। भाजपा नेता अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर चुनाव हारने के बाद यहां की जनता को धोखा देने के लिए पहुंची हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *