महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता नवाब मलिक पर सीधा आरोप लगाया है और आज एक प्रेससवार्ता के माध्यम से कहा है कि नवाब मलिक का सीधा संबंध अंडरवर्ल्ड से है। महारसहत्रा मुंबई में उनके रिश्तेदारों और नव्वाब ने जो भी जमीने खरीदी हैं उन पांच जमीनों में से सीधे चार का संबंध अंडरवर्ल्ड से पाया गया है। देवेंद्र फडणवीस ने ये मुद्दा उठाया है कि अगर नवाब मलिक का संबंध अंडरवर्ल्ड से नहीं है तो उन्होंने मुंबई में बम धमाके करने वालों से जमीन क्यों खरीदी? इस सवाल से अब सभी तरफ इसका जवाब जननें की उत्सुकता बढ़ गई है।
भाजपा नेता का यह भी कहना है कि मैं जो बताने वाला हूं वह न तो वो सलीम जावेद की स्टोरी है न वो इंटरवल के बाद की पिक्चर है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है जिसपर विचार करना बहुत जरूरी है। फडणवीस ने ये भी कहा कि मैं दो कैरेक्टर के बारे में जानता हूं। एक है आतंकी शहा वली अली खान, ये 1993 बम ब्लास्ट का गुनहगार है। जिसे न्यायलय ने उम्रकैद दी है। दूसरा कैरेक्टर है सलीम पटेल, जो दाऊद के साथ फोटो में दिखता है। यह दूसरा हसीना पारकर का बॉडीगार्ड भी रहा है । फडणवीस ने सवाल किया कि सलीम पटेल के पावर ऑफ अटॉर्नी वाली कुर्ला में तीन एकड़ जमीन सॉलिडस नाम की कंपनी को बेची गई है, जो नवाब मलिक की कंपनी है। यह कंपनी शहा वली खान के माध्यम से खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि जब जमीन का सौदा 2003 में हुआ तब भी नवाब मलिक मंत्री थी। मेरे पास सबूत हैं, वो मैं अधिकारियों को दूंगा और वे इसकी जांच करेंगे।
देवेंद्र फडणवीस का नवाब मलिक पर आरोप,मलिक का सम्बन्ध अंडरवर्ल्ड से बताया

