Farmers protest किसानों के समर्थन में ‘किशोर’ दिल्ली रवाना

जहां एक और किसान आंदोलन Farmers protest को चलते एक माह बीत गया है, वहीं लोगों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिये पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उत्तराखंड वनाधिकार कांग्रेस के प्रणेता किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल आज दिल्ली रवाना हुआ।
इससे पहले किशोर ने हरिद्वार में आंदोलन की सफलता के लिये गंगा माँ से प्रार्थना की।
तय कार्यक्रम के अनुसार आज वनाधिकार कांग्रेस के सैंकड़ो लोग राज्य के दोनों मंडलों से आज दिल्ली पहुँच रहे हैं।
उपाध्याय ने प्रार्थना सभा में कहा कि माँ गंगा हमें आध्यात्मिक व जल सुरक्षा के साथ ही अन्न सुरक्षा भी देती हैं।
उन्होंने कहा कि माँ गंगा सुख व शान्ति का संदेश लेकर गोमुख से गंगा सागर तक सभी को समान रूप से आशीर्वाद देती हैं।
किशोर ने कहा कि माँ गंगा की सहायक यमुना अगर दिल्ली को जल न दे, तो क्या दिल्ली बसी रह सकती है?
इसलिये आज माँ गंगा से प्रार्थना कर सत्ताधीशों को सदबुद्धि प्रदान करने हेतु प्रार्थना कर दिल्ली के लिये कूच किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंशुल श्री कुंज, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, आईटी कांग्रेस के महासचिव सुमित तिवारी, नमन अग्रवाल, जगपाल सैनी, अंजू द्विवेदी, रवीश भटीजा, पुष्कर दुर्गापाल, राम पांडेय, सुरेश गौरी, मनोज खुल्बे, प्रीत ग्रोवर, आनंद उपाध्याय, राजेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *