उत्तराखंड में एई और जेई हुए निलंबित,जानिए पूरा मामला !

देहरादून : उत्तराखंड में लोनिवि के एक  एई  व एक कनिष्ठ अभियंता को निलंबित किया गया है क्यूंकि रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन मोटर पुल की बुनियाद की शटरिंग टूट गई जिसपर इन दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया  गया है। एक अधिशासी अभियंता को फिलहाल मुख्यालय अटैच किया गया हैं । इस हादसे में दो मजदूरों की भी जानें गयीं हैं । शासन की ओर से इस संबंध में आदेश दिया गया है।

आपको बतादें कि नरकोटा में हाईवे पर निर्माणाधीन मोटर पुल के निर्माण कार्य के दौरान 20 जुलाई को बड़ा हादसा हो गया था। यहां सरिये का जाल गिरने से आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे।अपर सचिव एसएस वल्दिया की ओर से इंजीनियरों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *