“हर घर तिरंगा कार्यक्रम”: प्रदेश में 3.43 लाख घरों में फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

इस बार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी के ऐलान के बाद केंद्र व राज्य सरकार तरफ से आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को उत्तराखंड सरकार बढ़ाने के उद्देश्य से तैयारी में  लगी है। जिसकी प्रदेश में अभी से ही तैयारियां तेज हो गई हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीडीओ की अगुवाई में समिति का गठन भी किया गया है।आपको बतादें कि इस समिति में डीडीओ, सीएमओ, सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डीपीआरओ आदि को रखा गया है।
डीएम सोनिका के निर्देश के बाद अब सीडीओ झरना कमठान ने बीते दिन शुक्रवार को विकास भवन में 13 अगस्त से आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा” आयोजन को लेकर बैठक की है  जिसमें सभी सभी अफसरों से आदेश दिए गए है की सारी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने ग्राम्य विकास, महिला एवं बाल विकास, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग आदि के अफसरों से कार्य योजना की सूचना भी दी है। 

सीडीओ ने कहा कि पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था करने के साथ ही लोगों को राष्ट्रीय पर्व के लिए अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। डीपीआरओ ने इस बात की भी जानकारी साँझा कि है की बताया कि जिले में अभी तक 3.43 लाख निवास करने वाले परिवार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *