देहरादून : रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र में एक मजदूर की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की है। पुलिस के अनुसार, विजयपाल निवासी मध्यप्रदेश यहां एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था। दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद बरपा था। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल के मुंह पर वार किया और एक हरिराम ने कई वार किए, विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह के वक्त जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने थोड़ी देर पहले हत्यारोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के बीच पत्नी को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।

