आज से इन 16 ट्रेनों में खाना पीने की सुविधा फिर से हुई शुरू,चाय के दाम बढ़े

देहरादून : अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी हैं। जिसके चलते रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद आईआरसीटीसी की तरफ से 16 प्रमुख ट्रेनों में सोमवार से यात्रियों को खान-पान की सुविधा मिलेगी। इतना नहीं देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को पांच दिसंबर से सभी खाद्य पदार्थों का वितरण होगा। अब आप खानें का कुछ भी ट्रेन में ऑर्डर करके मंगा सकेंगें। 
रेलवे बोर्ड की ओर से देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद ट्रेनों के संचालन पर बंदी लगाईं गई थी। स्थितियां सामान्य होने पर चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया लेकिन एहतियाती तौर पर यात्रियों को खान-पान समेत तमाम सुविधाओं को बंद किया गया था। 

किन ट्रेनों में ये सुविधा हुई बहाल –

अब रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी ने देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस,  भोपाल, लखनऊ, अजमेर, चंडीगढ़, अमृतसर को जाने वाली तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस, चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस, पुणे दूरंतो एक्सप्रेस, एर्नाकुलम दूरंतो एक्सप्रेस, वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस जैसी वीवीआइपी ट्रेनों में खान-पान की सुविधा बहाल करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *