देहरादून : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जी करने पर लगाम लगाने के लिए अब केवाईसी करना जरूरी कर दिया गया है। योजना का फायदा लेने वाले सभी किसानों को 31 जुलाई तक केवाईसी करना होगा। इस तिथि तक केवाईसी न करने पर सम्मान निधि की किस्त कर दी जाएगी। इसकी जानकारी सचिव राजस्व एवं राज्य नोडल अधिकारी चंद्रेश कुमार ने दी है और आदेश भी पारित कर दिया है। केंद्र सरकार की तरफ ओर से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये की राशि दी जाती है। प्रत्येक चार महीने में किसानों के खातों में दो हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है लेकिन योजना में फर्जीवाड़ा भी किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए अब किसानों को केवाईसी करना अनिवार्य है। सचिव राजस्व व राज्य नोडल अधिकारी चंद्रेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार किसानों का जन सुविधा केंद्रों पर केवाईसी अपडेट करने की सुविधा है।
किसान सम्मान निधि होगी बंद, जल्द करे ये काम !

