छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां बेरला के बारूद फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके में आठ से 10 लोगों की मौत की खबर है। दर्जनभर लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी सामने आई ख़बरों के अनुसार, बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। घटना आज शनिवार सुबह की है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी जिसके बाद आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। इलाके में हड़कंप मच गया है। उधर, घटना के तीन घंटे के बाद भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची है। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Breaking News : बारूद फैक्टरी में जोरदार धमाका, दस की मौत-कई घायल
