सिद्धू मूसेवाला मर्डर: विस्फोटक के साथ दो शूटर समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के बाद जांच में बड़े खुलासे भी हुए गिरफ्तारियां भी हुईं हैं जिसकी चलते आज भी सोमवार को बड़ी गिरफ्तारी हुई है और साथ ही पुलिस ने शूटरों के मॉड्यूल हेड समेत दो मुख्य शूटर्स को धरदबोचा है। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी प्राप्त हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने यह खबर दी है। इन दो गिरफ्तारियों के अलावा पुलिस ने एक अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में हत्या हुई थी। गोलियों से छलनी किया गया और उन्हें मार दिया गया था। जांच में निकला था कि हमलावर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से थे।

मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस 14 जून को लॉरेंस को गिरफ्तार कर एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई थी। पंजाब पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दलील दी थी कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *