नैनीताल-भवाली रोड पर गिरी चट्टान,यातायात ठप 

नैनीताल : नैनीताल में बीती गुरूवार से शुरू हुई बारिश जारी है जिसके चलते आज भी परेशानी बनी हुई है। सुबह नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह ज़मीन में जा धसा। इसके बाद से यहां यातायात ठप है। 

भूस्खलन की सूचना जानकारी मिलते ही,जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पाइंस स्थित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटने से यह स्थिति हुई है। फिलहाल इस रोड पर चलने वाले वाहन वाया ज्योलीकोट होकर चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *