राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क में नर हाथी की आकस्मिक मौत

उत्तराखंड के राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में एक मृत नर हाथी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आपको बतादें कि मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया मृत नर हाथी की उम्र 25-30 साल है। दो दिन पहले सत्यनारायण सेक्शन में दो नर हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था। जिसमें 45 वर्षीय नर हाथी ने दम तोड़ दिया था।आपको बतादें कि आज सुबह साहब नगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया। मृत हाथी के सर और शरीर पर भी घाव के निशान हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *